कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं दिग्विजय सिंह

0 155

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में सांसद शशि थरूर के प्रतिद्वंदी को लेकर अब सस्पेंस खत्म होते नजर आ रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद शशि थरूर ने बाईट दिन कहा था कि, वह 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने भी कहा था कि, शशि थरूर के एक प्रतिनिधि ने उनके कार्यालय को सूचित किया है कि वह 30 सितंबर को अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

बता दें कि, पिछले हफ्ते ही दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। जब उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा था कि, देखते हैं, क्या होता है। चुनाव लड़ने का अधिकार तो सबको है, 30 सितंबर आपको तक पता चल जाएगा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं या नहीं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि, कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव कोई भी लड़ सकता है। पहले भी पार्टी में गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष रहे हैं।

थरूर को मिलेगा प्रतिद्वंदी
गौरतलब है कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नामांकन करने के बाद सांसद शशि थरूर के प्रतिद्वंदी मिल जाएगा। हालांकि, अभी तक कांग्रेस चुनाव के लिए केवल शशि थरूर ने ही नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही है। अध्यक्ष चुनाव को लेकर चल रही हलचल के बीच, शशि थरूर ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि, “मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल मगर लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया- मजरुह सुल्तानपुरी।”

गहलोत को रेस से बाहर?
राजस्थान कांग्रेस में आए सियासी संकट के बाद अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस से लगभग बाहर माना जा रहा है। हालांकि अब तक वे इस दौड़ में सबसे आगे थे। वहीं, गहलोत के रेस से बाहर होने की चर्चाओं के बीच कई नेताओं के नाम सामने आए।

इन नेताओं की भी चर्चा
कांग्रेस के सूत्रों ने यह भी कहा था कि, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, केसी वेणुगोपाल कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। इन दिग्गजों में से कुछ की 30 सितंबर से पहले नामांकन दाखिल करने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि, अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। मतदान 17 अक्टूबर को होगा, जबकि, मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.