डिंपल यादव सब पर भारी, अखिलेश-धर्मेंद्र सबको पछाड़ा; मैनपुरी में बना दिया रिकॉर्ड

0 357

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने अपने परिवार के लोगों के मुकाबले अधिक वोटों से जीत हासिल की हैं. डिंपल यादव 2024 का लोकसभा चुनाव मैनपुरी से लड़ा था, जहां उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार जयवीर सिंह से था. एक तरफ डिंपल यादव को कुल 5 लाख 98 हजार 526 वोट मिले. वहीं जयवीर सिंह को 3 लाख 76 हजार 887 वोट मिले हैं. डिंपल यादव ने 2 लाख 20 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कीं. इस जीत के साथ डिंपल यादव चौथी बार संसद पहुंच रही हैं.

वहीं कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़े अखिलेश यादव ने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक को 1 लाख 51 हजार से अधिक मतों से हराया है. अखिलेश यादव को कुल 6 लाख 42 हजार 292 वोट मिले. वहीं सुब्रत पाठक को 4 लाख 71 हजार 370 वोट मिले. जबकि आजमगढ़ लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव के छोटे भाई धर्मेंद्र यादव ने 1 लाख 62 हजार से अधिक मतों से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव को हराया. धर्मेंद्र यादव को 5 लाख 8 हजार 239 वोट मिले. जबकि दिनेश लाल यादव को 3 लाख 47 हजार 204 वोट मिले.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.