चेक बाउंस मामले में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा को तीन महीने जेल

0 198

नई दिल्ली : विवादों से हिंदी फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा का पुराना नाता रहा है। आए दिन किसी न किसी वजह से उनका नाम सुर्खियां बटोरता है। लेकिन फिलहाल रामू को लेकर उनके फैंस की चिंता बढ़ सकती है।

बताया जा रहा है कि सात साल पुराने एक मामले को लेकर अदालत ने राम गोपाल वर्मा को लेकर गैर जमनाती वारंट जारी किया है और इसके साथ ही 3 महीने की जेल का आदेश दिया है। आइए इस लेख में मामले को विस्तार से समझते हैं और जानते हैं कि आखिर क्यों सत्या फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ ये कानूनी कार्रवाई हुई है।

बता दें कि विवादित सोशल मीडिया पोस्ट या अपने बयान को लेकर राम गोपाल वर्मा कंट्रोवर्सी क्रिएट करते रहते हैं। लेकिन इस बार वह कानूनी पचड़े में बुरी तरह फंस गए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की एक अदालत ने 7 साल पुराने चेक बाउंस मामले पर सुनवाई करते हुए राम गोपाल वर्मा को 3 महीने की जेल और जुर्माने की सजा का एलान किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.