चॉकलेट पर विवाद बना कत्ल की वजह: पत्नी ने कुल्हाड़ी से मासूम बेटी का सिर धड़ से किया अलग, पिता सदमे में

0 18

कुसम्ही/पिपराइच (गोरखपुर)। एक मामूली से विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। जिस महिला को मासूम की देखभाल के लिए घर लाया गया, उसी ने महज एक महीने के भीतर बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वह गहरे सदमे में चला गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

चॉकलेट से शुरू हुआ विवाद, रात में हुआ खूनी अंत

मंगलवार शाम काम से लौटे त्रिवेणी अपनी बेटी अदिति उर्फ लाडो के लिए चॉकलेट लेकर आए थे। आरोप है कि पत्नी पूजा ने चॉकलेट उसके हाथ से लेकर खुद खा ली। इस पर बच्ची रोने लगी। बेटी के रोने पर त्रिवेणी ने पूजा को फटकार लगा दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही।

रात में पूजा की बहन का फोन आया। बताया जा रहा है कि त्रिवेणी फोन पर पूजा की शिकायत करते हुए घर से बाहर निकल गया और लघुशंका के लिए चला गया। इसी दौरान गुस्से में पूजा ने सो रही मासूम लाडो पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वार इतना खतरनाक था कि बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गई।

कुछ ही देर बाद जब त्रिवेणी घर लौटा तो कमरे में खून फैला था और बेटी का शव पड़ा था। यह दृश्य देखकर वह बुरी तरह टूट गया और शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक समय वह पत्नी को मारने के लिए दौड़ा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर हालात को और बिगड़ने से रोक लिया।

एक कमरे के घर में रची गई खौफनाक साजिश

त्रिवेणी का घर एक ही कमरे का है, जिसमें पूजा स्थल और घरेलू सामान रखा हुआ था। पुलिस पूछताछ में आरोपिता पूजा ने बताया कि उसे इस बात से नाराजगी थी कि त्रिवेणी अपनी बेटी को ज्यादा प्यार करता था और उसे अक्सर डांट देता था। उसका कहना है कि शादी के एक महीने बाद भी उसे वह अपनापन नहीं मिला जिसकी वह उम्मीद कर रही थी। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

दोनों की थी दूसरी शादी, बच्ची की देखभाल के लिए हुई थी शादी

पूजा सहजनवा के रानूखोर निवासी राम नवल मौर्य की चार बेटियों में तीसरे नंबर की है। उसका एक छोटा भाई भारतेंदु मौर्य है, जो रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। पूजा की यह दूसरी शादी थी और पहली शादी से भी उसकी कोई संतान नहीं थी। त्रिवेणी की भी यह दूसरी शादी थी। रिश्तेदारों की सलाह पर और मासूम लाडो की देखभाल के उद्देश्य से त्रिवेणी ने पूजा से विवाह किया था।

कोर्ट ले जाते समय भी किया हंगामा

मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपिता पूजा को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की। जब उसे सरकारी वाहन में बैठाया जा रहा था तो उसने पीछे की सीट पर बैठने से इनकार कर दिया। पुलिस लगातार समझाती रही, लेकिन वह नहीं मानी। स्थिति बिगड़ती देख प्रभारी निरीक्षक ने उसे बीच की सीट पर बैठाया, तब जाकर वह पुलिस के साथ जाने को तैयार हुई।

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। एक छोटी सी बात पर उठाया गया कदम अब कई जिंदगियों पर भारी पड़ गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.