नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर लोकार्पण से पहले जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

0 30

गौतमबुद्धनगर: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पर प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी ने आज कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही सभी तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंच और रैली स्थल की तैयारियों का अवलोकन
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, रैली स्थल, पार्किंग व्यवस्थाएं, जनसामान्य, वीआईपी और वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा प्रबंधन तथा यातायात व्यवस्था का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम के दौरान आने वाले अतिथियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स तथा प्रमुख मार्गों पर आवश्यक साइनेज, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी रूप से बनाए रखी जाए।

समन्वय और जिम्मेदारियों पर जोर
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, जिससे कार्यक्रम का आयोजन सफल, सुव्यवस्थित और गरिमामय तरीके से हो सके।

अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कंचन, तथा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.