गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी द्वारा आज ग्राम घंघोला, तहसील सदर स्थित शिव साईं एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गैस एजेंसी की समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एजेंसी में उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया तथा सिलेंडरों की संख्या एवं उनकी क्षमता की भी जांच की गई। इसके साथ ही एजेंसी में संधारित किए जा रहे विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके विधिवत संधारण की स्थिति का परीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडरों के परिवहन में प्रयुक्त ट्रकों की भी जांच करते हुए संबंधित मानकों के अनुपालन की जानकारी प्राप्त की गयी, गोदाम प्रभारी देरी से पहुँचने, व अन्य व्यवस्थाओं के न होने पर नराजगी व्यक्त की गयी तथा साथ ही एजेंसी में कार्यरत स्टाफ की उपस्थिति एवं उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था के दृष्टिगत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का भी अवलोकन कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गैस एजेंसी पर पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण चौकी इंचार्ज को निर्देश दिये गये कि उक्त एजेंसी पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर सम्पूर्ण निगरानी रखी जाये। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी प्रबंधन को निर्देशित किया कि गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता, सुरक्षा एवं उपभोक्ताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा गैस वितरण से सम्बन्धित पंजिकायें सुरक्षित रखी जायें, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, शिव साईं एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इससे पूर्व दिनांक 02.04.2026 को सभी व्यावसायिक कार्य/कार्यक्रम हेतु वाणिज्यिक गैस सिलेन्डरों की आपूर्ति को सुविधाजनक होने आदि के सम्बन्ध में सभी एजेंसियों निम्नवत प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। जनपद गौतमबुद्धनगर में वाणिज्यिक गैस सिलेन्डर उपभोक्तओं / संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि व्यावसायिक कार्य/कार्यक्रम हेतु वाणिज्यिक गैस सिलेन्डरों की आपूर्ति सम्बन्धित गैसकम्पनियों द्वारा सम्बद्ध गैस एजेन्सियों के माध्यम से निर्धारित आपूर्ति का 70 प्रतिशत तक की जा रही है। उक्त आपूर्ति हेतु सम्बन्धित उपभोक्ताओं / संस्थाओं द्वारा अपने विगत वित्तीय वर्ष में उपयोग किये गये गैस सिलेन्डरों की मात्रा का ब्यौरा तथा अपने पी०एन०जी० कनेक्शन का आवेदन पत्र का साक्ष्य के साथ सम्बन्धित गैस कम्पनी के विक्रय अधिकारी की ई-मेल आई०डी० पर प्रेषित कर सकते है। उल्लेखनीय है कि 70 प्रतिशत तक की आपूर्ति केवल उन व्यावसायिक संस्थाओं / उपभोक्ताओं को की जायेगी जिसके द्वारा पी०एन०जी० गैस कनेक्शन हेतु आवेदन किया गया होगा। एल०पी०जी० गैस कम्पनियों की ई-मेल आई०डी० तथा पी०एन०जी० कनेक्शन आवेदन हेतु वेबवाइट निम्न प्रकार है:-वेबसाइट :- आई०ओ०सी०:- Tiwarin1@indian-in, बी०पी०सी०:- pramodkumar001@bharatpetroleum-in