Vastu Tips: हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व माना गया है। कहा जाता है कि घर और ऑफिस में अगर वास्तु के कुछ नियमों का पालन किया जाए, तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। खासकर घर की उत्तर दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिशा का संबंध धन और समृद्धि के देवता कुबेर जी से बताया गया है।
उत्तर दिशा में क्या रखें शुभ होता है?
1. तिजोरी और धन
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में तिजोरी, नकदी या महत्वपूर्ण कागजात रखना शुभ माना गया है। इससे घर में पैसों की कमी नहीं होती और कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। इस जगह पर कुबेर देव की प्रतिमा या तस्वीर लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही कुबेर यंत्र स्थापित करने से व्यापार और करियर में तरक्की होती है।
2. मनी प्लांट और तुलसी
उत्तर दिशा में पौधे लगाना भी बहुत शुभ होता है। मनी प्लांट और तुलसी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक मजबूती आती है। वहीं, बांस का पौधा इस दिशा में लगाने से सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।
3. फाउंटेन और एक्वेरियम
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में छोटा फाउंटेन, एक्वेरियम या क्रिस्टल का कछुआ रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। पानी का बहाव धन और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। साथ ही, नदी-झरने की तस्वीरें लगाने से भी घर में तरक्की और शांति आती है।

उत्तर दिशा में क्या रखना है अशुभ?
ज्योतिषियों का मानना है कि कुछ चीजें उत्तर दिशा में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।
- जूते-चप्पल
- कूड़ेदान
- भारी और बेकार सामान
इन वस्तुओं को इस दिशा में रखने से कुबेर देव नाराज हो सकते हैं और घर में आर्थिक तंगी आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए उत्तर दिशा को हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है।