नया फोन खरीदते ही करें ये 5 जरूरी सिक्योरिटी सेटअप, चोरी या खोने का डर रहेगा दूर

0 28

नई दिल्ली: नया स्मार्टफोन लेने के बाद ज्यादातर लोग सीधे उसे इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इस दौरान कुछ अहम सिक्योरिटी सेटिंग्स को नजरअंदाज करना बड़ी गलती हो सकती है। गृह मंत्रालय की साइबर सुरक्षा विंग I4C ने चेताया है कि फोन सेटअप करते समय ये सुरक्षा विकल्प ऑन करना बेहद जरूरी है। ऐसा करने से फोन खो जाने या चोरी होने की स्थिति में आपका पर्सनल डेटा सुरक्षित रहेगा और डिवाइस लोकेट करना आसान होगा।

Find My Device से करें फोन को ट्रैक
फोन सेटअप के दौरान Find My Device ऐप जरूर एक्टिव करें। एंड्रॉइड फोन में यह ऐप डिफ़ॉल्ट तौर पर मौजूद रहता है। फोन की सेटिंग्स में जाकर Find Hub या संबंधित सेक्शन में जाकर डिवाइस लोकेशन इनेबल करें। इससे फोन चोरी या खो जाने पर आप उसे आसानी से ट्रैक कर पाएंगे।

Remote Lock से रखें फोन पूरी तरह सुरक्षित
साथ ही रिमोट लॉक और ऑफलाइन डिवाइस वाले विकल्प को ऑन करना न भूलें। इस फीचर से फोन ऑफ होने पर भी उसे लोकेट किया जा सकेगा और कोई अनधिकृत व्यक्ति आपके डेटा तक पहुंच नहीं पाएगा।

Notification Hide से लॉक स्क्रीन पर सुरक्षित नोटिफिकेशन
लॉक स्क्रीन पर आने वाले नोटिफिकेशन भी सेंसेटिव जानकारी लीक कर सकते हैं। सेटिंग्स में जाकर Notification On Lock Screen सेक्शन में सेंसेटिव नोटिफिकेशन को ऑफ करें, ताकि OTP या पर्सनल मैसेज किसी अन्य व्यक्ति के सामने न आएं।

Request Password to Power Off
कुछ फोन जैसे Realme, Oppo, OnePlus में फोन को बंद करने के लिए पासवर्ड या पिन का विकल्प सक्रिय करें। यह फीचर Request Password to Power Off नाम से मिलता है और इसे ऑन करने से कोई अनधिकृत व्यक्ति फोन को बिना अनुमति बंद नहीं कर पाएगा।

SIM Lock से रोकें सिम स्वैप स्कैम
फोन की सिम कार्ड सुरक्षा भी जरूरी है। SIM Lock ऑन करने से किसी और का सिम आपके फोन में या आपका सिम किसी और फोन में इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। यह फीचर सिम स्वैप स्कैम से बचाव में मदद करता है।

I4C ने बताया कि अगर नया फोन खरीदते ही ये सुरक्षा विकल्प एक्टिव कर दिए जाएं तो डिवाइस चोरी या खोने की स्थिति में फोन आसानी से ट्रैक हो जाएगा और आपका निजी डेटा सुरक्षित रहेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.