कोविड काल में काम करने वाले कर्मियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 3 दिन में जमा करने होंगे ये कागजात

0 24

गौतमबुद्धनगर: कोविड-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रहे अस्थायी, अल्पकालिक, संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों के दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19, ईसीआरपी-1 और विभिन्न वित्तीय स्रोतों के तहत काम करने वाले मानव संसाधन से दोबारा सेवाएं लेने के संबंध में दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में कोविड महामारी के दौरान कोविड-19 के तहत विभिन्न वित्तीय स्रोतों से कार्यरत रहे कोविड कर्मियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाना है। इसमें वे कर्मचारी भी शामिल हैं जो अटेंडेन्स मैनेजमेंट सिस्टम ऐप पर पंजीकृत हैं और वे भी जो किसी कारणवश पंजीकृत नहीं हो सके थे।

तीन दिन में प्रस्तुत करने होंगे दस्तावेज

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी संबंधित कोविड कर्मियों को निर्देशित किया है कि वे अपने दस्तावेज स्वप्रमाणित करके अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में सत्यापन के लिए तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करें।

इन दस्तावेजों को करना होगा जमा

सत्यापन के लिए कर्मियों को सभी स्वप्रमाणित शैक्षिक दस्तावेजों के साथ दो फोटो प्रस्तुत करनी होंगी। इसके अलावा आधार कार्ड और पैन कार्ड भी जमा करना होगा।

कर्मियों को बैंक से प्रमाणित अपना बैंक स्टेटमेंट भी प्रस्तुत करना होगा। इसमें कोविड महामारी के दौरान प्रबंधन के लिए की गई कार्य अवधि से संबंधित विवरण होना आवश्यक है।

इसके साथ ही कोविड-19 के समय आउटसोर्स एजेंसी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र और सक्षम अधिकारी सीएमओ, सीएमएस अथवा अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप पर जारी अनुभव प्रमाण पत्र भी सत्यापन के लिए प्रस्तुत करना होगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.