Dreamcatcher: आपके बुरे सपनों पर कंट्रोल कर सकता है ये चमत्कारी उपकरण

0 213

नई दिल्ली: आज कल किसी भी चीज़ को फेमस होने में देर नहीं लगती। इसका कारण कहीं न कहीं आज की टेक्नोलॉजी है। आज कल के स्मार्ट फोन्स कंप्यूटर, टीवी आदि जिससे हम अपने देश अपने घर यहां तक कि अपने कमरे में अपने बैड पर बैठे-बैठे बाहरी देशों की लोक प्रिय चीज़ों के बारे में जान सकते हैं। इतना ही नहीं इसी की मदद से हम इन्हें बहुत जल्दी उपयोग में भी ले आते हैं। ऐसा ही एक उपकरण हैं जो विदेशों में प्रचलित है। जो भारत में भी दिनों दिन लोकप्रिय होता जा रहा है। हम बात कर रहे हैं वास्तुशास्त्र और फेंगशुई में प्रसिद्ध ड्रीम कैचर के बारे में। आप में से बहुत से लोग होंगे जो इसके बारे में नहीं जानते होंगे तो बता दें कि फेंगशुई में इसका काफी महत्व है।

कहा जाता है बहुत से ऐसे लोग हैं जो इसके फायदों से अंजान है और इसे केवल घर में सजावट के तौर लगाते हैं। क्योंकि देखने में ये बेहद खूबसूरत और रंग बिरंगे नज़र आते हैं। वास्तु के अनुसार इसे आमतौर पर किचन में लगाया जाता है। कुछ लोग इसे अध्यात्म दृष्टिकोण से जोड़ते भी नज़र आते हैं। हम जानते हैं बहुत से लोगों के मन में ड्रीम कैचर के बारे उपरोक्त दी गई जानकारी को जानने के बाद और जिज्ञासा पैदा हो गई होगी। तो घबराईए मत हम आपकी इस जिज्ञासा को अवश्य ठंडा करेंगे। हम आपको बताएं कि बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस ड्रीम कैचर से जुड़ी खास व रोचक तथ्यों के बारे में-

दरअसल मुख्यरूप से ड्रीम कैचर का संबंध नेटिव अमेरिकन लोगों से हैं। यहां के लोग अपने बच्चों को बुरे सपनों, बीमारियों और काले जादू से बचाने के लिए उनके बिस्तर के ऊपर ड्रीम कैचर टांगते थे। अगर जानकरों की मानें तो जिस तरह भारतीय घरों में तोरन या वंदनवार को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है, ठीक उसी करह अमेरिकन लोगों के लिए ड्रीम कैचर का अर्थ है। मान्यता है कि इसे घर के बाहर लगाने से किसी भी तरह की बुरी शक्ति घर मं प्रवेश नहीं कर पाती। तो वहीं बेडरूम की खिड़की पर ड्रीम कैचर लगाने से न सिर्फ जीवन में सकारात्मकता का आती है बल्कि यह इससे एक नवीन यात्रा का भी प्रारंभ होती है।

इसके अलावा कुछ जानकारी का मानने है कि इसे अपने सामने रखकर ध्यान करने से या इसपर एकाग्र होकर ध्यान करने से ब्रह्मांडीय ऊर्जाओं के साथ मिलन महसूस होता है। कहने का भाव है कि इसकी सहायता से आप ब्रह्मांडीय शक्तियों के साथ संपर्क साध सकते हैं।

एक बहुत प्रसिद्ध कथा के अनुसार मूल अमेरिका में असिबिकाशी नामक एक महिला रहती थी जो अपने जादू की सहायता से वहां रहने वाले सभी लोगों को खासकर बच्चों का ध्यान रखती थी। मगर जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती गई और जगह का विस्तार होता गया और उससे सभी का ध्यान रखना बहुत मुश्किल हो गया। तब वहां रहने वाली सभी महिलाओं ने मिलकर अभिमंत्रित वस्तुओं से ड्रीमकैचर बनाया। माना जाता है इसका शुभ प्रभाव बच्चों को हर बुरी नज़र से बचाता है तथा इसे लगाने से घर में सदैव अच्छी ऊर्जाएं का प्रवेश होता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.