धार में जहरीली ताड़ी पीने से एक महिला समेत 3 की मौत, 10 से ज्यादा की तबीयत बिगड़ी

0 290

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले में जहरीली ताड़ी (ताड़ की शराब) पीने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 से ज्यादा की हालत खराब है। उन्हें उपचार के लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर टांडा थाना क्षेत्र के झाड़मली गांव में यह घटना हुई।

पुलिस को घटनास्थल से एक कीटनाशक की बोतल भी मिली है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि यह ताड़ी में मिलाई गई थी या नहीं। बताया गया है कि एक परिवार के सदस्यों ने अपनी कृषि भूमि में स्थित एक ताड़ के पेड़ से निकाली गई ताड़ी (ताड़ के तने का रस) का सेवन किया, जिसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार दोपहर को गांव में पहुंचकर अन्य लोगों को अस्पताल ले गई, जिसमें से दो की और मौत हो गई।

बताया गया है कि अभी भी 10 से ज्यादा लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.