लखनऊ। UP Fog Update Today: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को भी कई उड़ाने प्रभावित हुईं। बुधवार को तीन उड़ानें निरस्त गईं। वहीं, ट्रेनें भी बहुत लेटलतीफी का शिकार हुईं। बुधवार को बेंगलुरु से आने वाली उड़ान 6ई 903 निरस्त कर दी गई।लखनऊ से सुबह 6.05 बजे दिल्ली जाने वाली उड़ान 6ई 2108 निरस्त हो गई। रात 10.45 बजे की लखनऊ से बेंगलुरु की उड़ान 6ई 906 को भी निरस्त कर दिया गया।
इसी तरह दम्माम से सुबह 5.45 बजे आने वाली उड़ान एक्सवाई 896 दोपहर 1.15 बजे आएगी। सुबह 7.10 बजे दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 2499 अब 9.30 बजे,रियाद से सुबह7.45 बजे आने वाली उड़ान एक्सवाई 333 दोपहर 1.30 बजे, हैदराबाद से आने वाली 6ई 453 दोपहर 1.55 की जगह शाम 4.50 बजे आएगी। सुबह 6.15 बजे दम्माम जाने वाली उड़ान एक्सवाई 897 अब दोपहर 2.05 बजे उड़ान भरेगी।

सुबह 8.05 बजे रियाद जाने वाली उड़ान एक्सवाई 334 अब दोपहर 2.10 बजे जाएगी। वहीं ट्रेन संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा। नई दिल्ली से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस चार घंटे,लखनऊ मेल दो घंटे, एसी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस सात घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट दो घंटे प्रभावित हुई।