बिहार में छठ पूजा के दौरान हादसा, विभिन्न नदियों और जलाशयों में डूबने से 13 लोगों की गई जान

0 562

पटनाः बिहार के सात जिलों में पिछले 24 घंटों में छठ पूजा के दौरान विभिन्न नदियों और अन्य जलाशयों में 13 लोगों की जान चली गई। आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, जिन जिलों में डूबने से मौत के मामले सामने आए हैं उनमें पटना, खगड़िया, समस्तीपुर, सहरसा, दरभंगा, मुंगेर और बेसुसराय शामिल हैं।

पटना जिले में संपतचक थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर इलाके में सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे तीन लोग एक तालाब में डूब गए। डीएमडी के बयान में कहा गया है कि खगड़िया जिले में, सोमवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे दो अलग-अलग घटनाओं में चौथम और परबता इलाकों में तीन लोग डूब गए।

इसके अलावा, रविवार से दरभंगा और समस्तीपुर जिलों में दो-दो और बेगुसराय, मुंगेर और सहरसा जिलों में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, डीएमडी ने अपने बयान में मृतकों की पहचान उजागर नहीं की है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.