कमाई का मौका! इस कंपनी का IPO बोली के लिए 4 फरवरी से खुल रहा, ₹167-₹176 है प्राइस बैंड, जानें पूरी बात

0 146

प्रीमियम इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ब्रैंडमैन रिटेल लिमिटेड ने मंगलवार को अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO से पहले एंकर निवेशकों से ₹24.5 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि उसने छह एंकर निवेशकों को 13.92 लाख इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। इनमें सांशी फंड-I, फाउंडर्स कलेक्टिव फंड, भारत वेंचर ऑपर्च्युनिटीज फंड और इंडिया मैक्स इन्वेस्टमेंट फंड लिमिटेड प्रमुख हैं। कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशकों को शेयर ₹176 प्रति इक्विटी शेयर की कीमत पर आवंटित किए गए, जिससे कुल ₹24.49 करोड़ की राशि जुटाई गई।

6 फरवरी तक लगा सकेंगे बोली
खबर के मुताबिक, कुल ₹86.08 करोड़ का यह आईपीओ 4 फरवरी को खुलेगा और 6 फरवरी को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर की जाएगी, जिसकी संभावित तारीख 9 फरवरी तय की गई है। यह IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 48.91 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे।

इसका प्राइस बैंड ₹167 से ₹176 प्रति शेयर रखा गया है। IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग 15 नए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स (EBOs) और मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स (MBOs) खोलने, नए और मौजूदा स्टोर्स के लिए वर्किंग कैपिटल जरूरतों, और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कंपनी ने ₹95.31 करोड़ का राजस्व हासिल किया
कंपनी के प्रमोटर, मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन अरुण मल्होत्रा ने कहा कि फ्रेश इश्यू से हासिल धनराशि रिटेल नेटवर्क के विस्तार, मौजूदा स्टोर्स के नवीनीकरण और वर्किंग कैपिटल को मजबूत करने में मदद करेगी, जिससे सभी चैनलों में संचालन और निष्पादन क्षमता बेहतर होगी।

ब्रैंडमैन रिटेल कंपनी-ओन्ड, कंपनी-ऑपरेटेड (COCO) मॉडल पर आधारित रिटेल रणनीति अपनाती है और प्रीमियम फुटवियर, परिधान और एक्सेसरीज़ के क्षेत्र में एक मल्टी-चैनल ऑपरेटर है। वित्त वर्ष 2025-26 में दिसंबर 2025 को खत्म नौ महीनों की अवधि में कंपनी ने ₹95.31 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है। इस IPO के लिए ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेज एकमात्र बुक-रनिंग लीड मैनेजर है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.