Earthquake In Kutch: कच्छ में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1

0 437

Earthquake In Kutch Today: गुजरात के कच्छ में आज सुबह भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, गुजरात के कच्छ इलाके में सुबह 8.06 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. इसकी गहराई 15 किलोमीटर से कम थी.

इससे पहले 28 जनवरी को भी कच्छ की धारा हिल गई थी. शाम 4.40 बजे 4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आये. भूकंप का केंद्र बिंदु भचाऊ से 21 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर पश्चिम दिशा में दर्ज किया गया. भूकंप का असर जिले भर में महसूस किया गया.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.