कर्नाटक-तमिलनाडु में सुबह-सुबह हिली धरती, लगे भूकंप के झटके

0 446

चेंगलपेट (तमिलनाडु): तमिलनाडु (Tamil Nadu) में शुक्रवार सुबह 3.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके (Earthquake Tremors) महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप उत्तरी तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया।

भूकंप विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आठ दिसंबर 2023 को भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 39 मिनट पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में था।”

इसके साथ ही आज कर्नाटक (Karnatka) के विजयपुरा (Vijaypura) जिले में आज सुबह भूंकप आने की जानकारी सामने आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी(NCS ) ने बताया कि शुक्रवार सुबह कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं NCS द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 6:52 बजे क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.