पंजाब CM भगवंत मान के दिल्‍ली आवास पर EC का छापा, AAP के दावे से सनसनी

0 340

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी दिल्‍ली में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं. राजनीतिक दलों के नेता अपने एजेंडे को वोटर्स तक पहुंचाने में जुटे हैं. वहीं, नेताओं के बीच जुबानी जंग भी चरम पर है. आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर लगातार जारी है. इस बीच, सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी के दावे ने सनसनी फैला दी है. AAP ने दावा किया है कि चुनाव आयोग की टीम ने पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के दिल्‍ली स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा है. बता दें कि सीएम भगवंत मान इन दिनों पार्टी प्रत्‍याशियों के लिए दिल्‍ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, AAP की ओर से पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ा दावा किया है. दावे के अनुसार, पंजाब CM भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर EC की टीम ने रेड मारी है. AAP ने आगे दावा किया कि चुनाव आयोग की टीम सीएम मान के कपूरथला हाउस की तलाशी लेने पहुंची. बता दें कि भगवंत मान दिल्ली में लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वह आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी के लिए वोट मांग रहे हैं. साथ ही पार्टी के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने का भी प्रयास कर रहे हैं. गौरतलब है कि सीएम मान दिल्ली में कपूरथला हाउस में ही रुकते हैं.

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के दिल्‍ली स्थित सरकारी आवास पर यूं ही छापा नहीं मारा गया. सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग को गंभीर शिकायत मिली थी. आयोग को सी विजन एप के जरिये शिकायत मिली थी, जिसके अनुसार वहां पर नकदी बांटा जा रहा था. शिकायत के आधार पर Flying Squad Team रेड डालने कपूरथला हाउस पहुंची. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि FST रिटर्निंग ऑफिसर के अंदर काम करती है. जानकारी के अनुसार, RO भी मौके पर पहुंचे हैं.

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर छापे से सत्‍तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है. मुख्‍यमंत्री आतिशी ने X पर पोस्‍ट कर इस कदम की कड़े शब्‍दों में आलोचना की है. सीएम आतिशी ने लिखा, ‘दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है. भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं, वो नहीं दिखता है, बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाती है. वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!’ बता दें कि RO और FST जब सुरक्षा की मांग करती है तो पुलिस मुहैया कराया जाता है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.