रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन पर ED का शिकंजा, बिहार और झारखंड के ठिकानों पर छापेमारी

0 326

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के पूर्व उपायुक्त और आईएएस अधिकारी छवि रंजन पर शिकंजा कसा है। जमीन घोटाला मामले में ईडी की टीम उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी अधिकारियों ने छवि रंजन के पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में स्थित कई ठिकानों पर छापा मारा है।

बता दें कि छवि रंजन रांची के उपायुक्त रह चुके हैं। एजेंसी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पश्चिम बंगाल में दो, जबकि बिहार में एक ठिकाने पर छानबीन कर रही है। रांची और जमशेदपुर में स्थित ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.