ईडी ने अर्पिता के एक और फ्लैट पर मारा छापा, देर रात तक चला तलाशी अभियान

0 661

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले को लेकर सघन तलाशी अभियान में जुटे ईडी के अधिकारियों ने पार्थ चटर्जी की महिला सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो और फ्लैट के बारे में पता लगाया है। चिनार पार्क और नया बाद में मौजूद दो अलग-अलग फ्लैट में गुरुवार देर रात तक ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी की है।

सूत्रों ने बताया है कि चिनार पार्क स्थित फ्लैट में रात 11:00 बजे तक जबकि पंचशायर थाना इलाके के नयाबाद ईडेन रेजिडेंसी फ्लैट में रात 12:00 बजे तक तलाशी अभियान चलाया गया है। हालांकि यहां से बहुत कुछ नहीं मिला है लेकिन ईडी सूत्रों ने बताया है कि कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं जो जांच में मददगार साबित होंगे। इसके अलावा ईडी को कई अन्य ठिकानों के बारे में भी जानकारी मिल रही है जहां तलाशी अभियान चलाया जाना है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार ममता कैबिनेट के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के आवास से अबतक 50 करोड़ नगद बरामद हो चुके हैं जबकि तीन करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्राएं मिली हैं। उसने पूछताछ में दावा किया है कि ये सारे रुपये पार्थ चटर्जी के हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.