Eid-ul-Fitr 2026: भारत में ईद की तारीख तय, शव्वाल के चांद के ना दिखने के बाद 21 मार्च को मनाई जाएगी मीठी ईद

0 131

रमजान के आखिरी हफ्ते में हर साल मुस्लिम समुदाय के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर ईद कब है। 2026 में भी ईद-उल-फितर की सही तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन बनी हुई थी। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शव्वाल का महीना दसवां होता है और इसकी शुरुआत में ही ईद मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शव्वाल के महीने में छह वक्त नमाज अदा करना पूरे साल रोजा रखने के बराबर पुण्य प्रदान करता है।

शव्वाल का चांद नहीं दिखा, सऊदी अरब ने किया 20 मार्च को ईद का ऐलान
इस साल सऊदी अरब, यूएई और भारत में शव्वाल का चांद 18 मार्च की रात को दिखने की संभावना थी, जिससे ईद 19 मार्च को मनाई जा सकती थी। लेकिन चांद दिखाई नहीं दिया। इस वजह से सऊदी अरब की ओर से घोषणा की गई कि वहां पर ईद अब 20 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। यदि ईद 19 मार्च को होती, तो रमजान के कुल 29 रोजे पूरे होते। चूंकि अब ईद 20 मार्च है, इसलिए रमजान के पूरे 30 रोजे पूरे होने के बाद ईद मनाई जाएगी।

इन देशों में 20 मार्च को होगी ईद
शव्वाल का चांद न दिखने की वजह से सऊदी अरब के अलावा लेबनान, बहरीन, कतर, कुवैत, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात में भी ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी। इन देशों में नया चांद 19 मार्च की रात को दिखाई देने की पूरी संभावना जताई गई है।

भारत में ईद की तारीख और तैयारी
सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में ईद 20 मार्च को होने के कारण भारत में इसे एक दिन बाद यानी 21 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय में इस दिन अपनों के साथ जश्न मनाने, एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं देने और जरूरतमंदों की मदद करने की परंपरा है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं, साफ-सुथरे कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हैं और सेवइयां व शीर-खुरमा का आनंद लेते हैं।

रमजान का पवित्र महीना
रमजान मुस्लिम समुदाय में सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने में लोग दिनभर पांच वक्त नमाज अदा करते हैं। सूर्योदय से पहले सेहरी करके रोजा रखना और सूर्यास्त के समय इफ्तारी करना इस महीने की विशेष प्रथा है। रमजान का महीना इबादत, आत्मचिंतन और मन की शुद्धि का अवसर प्रदान करता है, जिसमें लोग आत्म संयम और नेक कामों में लगते हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.