रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क

0 140

अयोध्या। दुनिया के सबसे रईसों में शुमार अमेरिकी अरबपति, टेस्ला और X के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) के पिता एरोल मस्क आज अयोध्या (Aayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान एरोल मस्क के साथ उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा (Alexandra) भी थीं। एरोल मस्क (Errol Musk) रामलला के मंदिर में दर्शन के बाद पास के हनुमानगढ़ी मंदिर (Hanumangarhi Temple) भी पहुंचे।

अयोध्या में पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा मौजूद है। इसमें उच्च तकनीक वाली ड्रोन रोधी प्रणाली की 24 घंटे तैनाती शामिल है, जो अनधिकृत हवाई गतिविधियों की पहचान करने और उन्हें मार गिराने में सक्षम है। अधिकारियों ने बताया कि मंदिर क्षेत्र में और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी से निगरानी, आगंतुकों की नियमित जांच और विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों की तैनाती शामिल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस यात्रा के लिए आधिकारिक तौर पर कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं बढ़ाई जाएगी, क्योंकि पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त मौजूद हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.