दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने जारी किया चौथा समन

0 404

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चौथा समन (Fourth Summons) जारी किया (Issued) । उन्हें 18 जनवरी को शराब नीति मामले में ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। आपको बता दे की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 3 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश नहीं हुए थे। सीएम ने इस मामले में ईडी को अपना जवाब भेजा था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी द्वारा चौथा समन भेजे जाने जाने के बाद उन पर बड़ा हमला बोलते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि वह हर बार जांच से भागने के लिए बहाना बनाते हैं।भाजपा ने यह भी कहा है कि हर बार जांच से भाग कर केजरीवाल ईडी को कानूनी कार्रवाई करने का न्योता दे रहे हैं ताकि जांच एजेंसी उनके दरवाजे तक पहुंचे और वो विक्टिम कार्ड खेल सकें। मुख्यमंत्री को ईडी ने कथित शराब नीति मामले में 21 दिसंबर को अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया था।इससे पहले, केजरीवाल 2 नवंबर को ईडी के समन में शामिल नहीं हुए थे।इस मामले में ईडी पहले ही पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हर बार जांच से भागने के लिए बहाना ढूंढते है, जांच से बचने का रास्ता ढूंढते हैं और अब ईडी का चौथा समन आने के बाद उन्होंने कहा है कि वे गोवा के दौरे पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल राजनीतिक पर्यटन करेंगे लेकिन जांच से भागेंगे, यह अफसोसजनक है।सचदेवा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जांच एजेंसी से इसलिए भाग रहे हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि उन्होंने शराब घोटाला किया है, चोरी की है और इसलिए उन्हें जांच एजेंसी के सवालों का जवाब देने से डर लगता है। लेकिन वह कब तक भागेंगे और अगर चौथे समन के बाद भी केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होते तो वे स्वयं ईडी को आगे की कानूनी कार्रवाई करने का न्योता दे रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.