मल्लिकार्जुन खरगे बने I.N.D.I.A गठबंधन के अध्यक्ष, ममता से चर्चा के बाद होगा संयोजक का ऐलान

0 387

नई दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संयोजक पद का प्रस्ताव नीतीश कुमार को दिया गया लेकिन उन्होंने ये पद लेने से इनकार कर दिया। अब ममता बनर्जी से चर्चा के बाद संजोयक पद का फैसला किया जाएगा। बता दें कि इंडी गठबंधन की बैठक में 10 पार्टियां शामिल हुई हैं।

नीतीश ने कहा कि मेरी किसी पद में दिलचस्पी नहीं है। कांग्रेस से ही संयोजक बनना चाहिए। गौरतलब है कि आज इंडिया अलायंस की वर्चुअल बैठक हो रही है। इस बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद हैं। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। बता दें कि बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा था कि इस बैठक में सीट बंटवारे के साथ ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ और कुछ अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.