उत्तर प्रदेश में सख्ती के बाद भी पकडे जा रहे है ,जगह-जगह नोटो के जत्थे…

0 736

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच पुलिस पैसों के दुरुपयोग पर सख्ती से नजर रख रही है लेकिन उसके बाद भी आज पुलिस ने एक वैन से 1करोड 45 बरामद किए है , यह मामला कानपुर के काकादेव में पुलिस चैकिंग के समय का है . पुलिस इस मामले की जांच कर रही है , और C.B.I भी समय पर पहुंच इस मामले पर निगरानी बनाए हुए है

वाहन में मौजूद कर्मचारियों का कहना था कि ये पैसा बैंकों के ATM के लिए जा रहा था, लेकिन पुलिस को मौके पर कोई कागजात नहीं मिले. एक अन्य प्राइवेट गाड़ी में पुलिस को 6 लाख की नकदी मिली है. कैश ले जाने वाले कोई कागजात नहीं दिखा सके. Security Company के अधिकारी मौके पर पहुंचे, वे कैमरे पर तो कुछ नहीं बोले, लेकिन उन्होंने कहा कि ये पैसा पूरी तरह जायज है. हम कागज़ पुलिस को दिखा देंगे

रिपोर्ट :- शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.