त्योहारी सीजन के बाद भी राहत! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानें अपने शहर में आज के रेट

0 369

नयी दिल्ली. आखिर एक बार फिर, दिवाली के त्यौहार के बाद LPG सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों में भारी कटौती की गई है। इसी क्रम में आज यानी 1 नवंबर मंगलवार से LPG गैस सिलेंडर 115 रुपये और सस्ता हो गया है। हालांकि, फिलहाल यह भारी कटौती देश में कावल कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में हुई है। घरेलू वहीं सिलेंडर के दामों में पिछले 6 जुलाई के बाद से कोई अब तक कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

वहीं IOCL की मानें तो, आज यानी मंगलवार 1 नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 115.5 रुपये, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये, चेन्नई में 116.5 रुपये कम में मिलेगा। बता दें कि इससे पहले बीते 1 अक्टूबर को भी इस सिलेंडर के दाम 25 रुपये कम हुए थे। लेकिन वहीँ 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर अपने पुराने दामों पर ही मिलेगा।

देश के 4 महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की ये है नई कीमतें

दिल्ली: कमर्शियल सिलेंडर सिलेंडर 1859.5 रुपये की जगह अब 1744 रुपये में मिलेगा।
कोलकाता:कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में, पहले यह 1995.50 रुपये में मिलता था।
मुंबई: कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह अब सिर्फ 1696 रुपये में मिलेगा।
चेन्नई: कमर्शियल LPG सिलेंडर 1893 रुपये में मिलेगा। पहले यह 2009.50 रुपये में मिल रहा था।
14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट

कोलकाता में घरेलु सिलेंडर 1079 रुपये में मिल रहा है।
दिल्लीमें घरेलु सिलेंडर 1053 रुपये में मिल रहा है।
मुंबई में घरेलु सिलेंडर 1052.5 रुपये में मिल रहा है।
चेन्नई में घरेलु सिलेंडर 1068.5 रुपये में मिल रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.