फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी निलम्बित

गोसंरक्षण के कार्याें में लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता के कारण हुई कार्रवाई

0 562

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन, दुग्ध विकास विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर फतेहपुर के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आर0डी0 अहिरवार को गोवंश का समुचित संरक्षण न करने एवं शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, कर्तव्य के प्रति उदासीनता के कारण निलम्बित किये जाने के आदेश दिये गये हैं। इसी प्रकार फतेहपुर के ही उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी संदीप कुमार तिवारी को शासकीय कार्यों में उदासीनता तथा अनुशासनहीनता के कारण निलम्बित करने के आदेश दिये गये।

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज यह जानकारी देते हुए बताया गोवंश का संरक्षण और संवर्धन मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में से है और गोशालाओं की समुचित व्यवस्था में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के कारण यह कार्रवाई की गयी है। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में किसी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पशुओं की देखरेख, चारा, पानी एवं उपचार आदि के बारे में कोई समझौता नहीं किया जायेगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.