ट्रंप पर फिर हमले की आशंका! फंडरेजर से पहले गोल्फ कोर्स के पास संदिग्ध गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

0 5

लॉस एंजिल्स: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फंडरेजर कार्यक्रम से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रंप के कार्यक्रम स्थल के आसपास फोटो और वीडियो बना रहा था। उसके पास और उसके घर से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है।

कार्यक्रम स्थल के आसपास कर रहा था निगरानी

लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ विभाग के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया संदिग्ध कैलिफोर्निया का रहने वाला है। अधिकारियों को आशंका है कि वह ट्रंप के प्रस्तावित फंडरेजर कार्यक्रम के सुरक्षा इंतजामों पर नजर रख रहा था। इसी दौरान उसे हिरासत में लिया गया।

जेब और कार से मिले हथियार

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध की जेब से 16 राउंड वाली मैगजीन और गोलियां बरामद हुईं। उसकी कार की तलाशी लेने पर एक लोडेड पिस्तौल भी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर भी तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में हथियार, अतिरिक्त मैगजीन, गोला-बारूद, बॉडी आर्मर और एक आपत्तिजनक नोटबुक बरामद की गई। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

ट्रंप फंडरेजिंग कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे

शेरिफ विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई, जब डोनाल्ड ट्रंप लॉस एंजिल्स के रैंचो पालोस वर्डेस स्थित ट्रंप नेशनल गोल्फ कोर्स में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं। अधिकारियों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आरोपी किसी बड़े हमले की योजना बना रहा था या नहीं। मामले की जांच जारी है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.