बागपत में एसपी ऑफिस पहुंची महिला, सिपाही पति पर लगाया दहेज में 10 लाख रुपये मांगने का आरोप

0 350

बागपत। बागपत जनपद में एक महिला एसपी ऑफिस पहुंची और पति पर दहेज में 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़ित महिला को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

हापुड़ की रहने वाली विवाहिता नीलम ने बुधवार को एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2018 में यूपी पुलिस के सिपाही से हुई थी। उसका पति बागपत में तैनात है।

आरोप लगाया कि उसका पति दहेज में मकान के लिए दस लाख रुपये व कार की मांग कर रहा है और मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। उधर, एसपी ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.