यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महिला हेड कांस्टेबल और चालक की मौत, 6 घायल

0 328

ग्रेटर नोएडा। गुरूवार की तड़के सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में हरियाणा पुलिस की हेड कांस्टेबिल और उनके निजी चालक की मौत हो गई। हादसा अर्टिगा कार के अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरने के कारण हुआ। इस हादसे में दो एएसआई समेत छह अन्य घायल हो गए। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ से आ रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत में तैनात महिला हेड कांस्टेबल बबीता तथा अन्य पुलिस कर्मचारी हरियाणा से अपहृत की गई एक किशोरी को बरामद कर छत्तीसगढ़ से वापस हरियाणा लौट रहे थे। यह सभी अर्टिगा कार में सवार थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जब उनकी कार ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेवे पर सलारपुर अंडरपास के पास पहुंची तो कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल कर कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने महिला हेड कांस्टेबल बबीता तथा उनके चालक प्रदीप निवासी गोपालपुर, खरखोदा जिला सोनीपत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एएसआई वेदपाल, एएसआई वीरपाल सिंह, उल्फत, रामनरेश तथा बरामद किशोरी गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.