वाराणसी में एक ही परिवार के तीन मृत मिले

0 393

वाराणसी। वाराणसी के दशाश्वमेध इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि मुंशी घाट स्थित बंगाली टोला में जनार्दन तिवारी, उनका बेटा अश्विनी और पोता दीपू अपने घर के भीतर मृत पाया गया।

पुलिस ने कहा, ऐसा संदेह है कि तीनों ने रात में जहर खा लिया था। जनार्दन मुंशी घाट पर चाय बेचा करता था।

दशाश्वमेध के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अवधेश कुमार पांडे ने कहा कि प्रथम ²ष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

उन्होंने कहा, मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.