तेलंगाना: घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले- मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल

0 354

मंचेरियल: बड़ी खबर तेलंगाना से है। यहां के मंचेरियल में एक दर्दनाक घटना की खबर है। यहां मंदामरी मंडल के एक घर में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जलकर मर गए। घर के मालिक 50 साल के शिवय्या, उनकी 45 साल की पत्नी पदमा, पद्मा की बड़ी बहन की 23 साल की बेटी मौनिका, उसकी दो बच्चियां और एक अन्य महिला इस भयंकर हादसे का शिकार हुईं।

मंदामरी सर्कल के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा, शिवय्या अपनी पत्नी पद्मा मंदमरी मंडल के साथ वेंकटपुर में अपने घर पर रहते थे। दो दिन पहले पद्मा की भतीजी मौनिका दो बेटियों और शांतैया नाम की एक महिला के साथ आई थी और उसी घर में रह रही थी।

रात 12 से 12:30 बजे के बीच पड़ोसियों ने शिवय्या के घर से आग की लपटें निकलती देखीं, उन्होंने तुरंत ग्रामीणों और फिर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि जब तक हम पहुंचे पूरे घर में आग लग चुकी थी और सभी 6 लोग जिंदा जल गए थे। जानकारी के मुताबिक घर में मौजूद कुल 6 सदस्यों की मौत हो चुकी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.