वित्त मंत्री सीतारमण ने रोजगार एवं कौशल विशेषज्ञों के साथ की बजट पूर्व चर्चा

0 366

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यहां आम बजट 2024-25 (General Budget 2024-25) की तैयारियों के मद्देनजर रोजगार और कौशल विकास क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आम बजट 2024-25 के लिए आठवें बजट-पूर्व परामर्श चर्चा में रोजगार और कौशल विकास क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने वित्त मंत्री को अपने सुझाव दिए। बैठक में वित्त सचिव, व्यय विभाग के सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव के अलावा श्रम मंत्रालय के सचिव तथा भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी शामिल रहे।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम चुनाव से पहले चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। चुनाव के बाद एनडीए सरकार में उन्हें फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने अब पूर्ण बजट पेश करने के पहले उसकी तैयारी शुरू कर दी है।

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को यहां आम बजट 2024-25 की तैयारियों के मद्देनेजर व्यापार और सेवाओं के प्रतिनिधियों के साथ बजट-पूर्व परामर्श बैठक की। वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर कहा कि आगामी आम बजट 2024-25 के लिए व्यापार और सेवाओं के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री सीतारमण को अपने सुझाव दिए। बजट पूर्व इस परामर्श बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, वित्त सचिव, व्यय विभाग के सचिव, आर्थिक मामलों के विभाग और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सचिव तथा केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री सीतारमण ने आम चुनाव से पहले चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था। चुनाव के बाद उन्हें फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने अब पूर्ण बजट पेश करने के पहले उसकी तैयारी शुरू कर दी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.