योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार, राजभर, दारा, अनिल और सुनील शर्मा बने मंत्री

0 235

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। मंगलवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने चार नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा शामिल हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प की सिद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आप सभी के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी मंगलमय शुभकामनाएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.