Allu Arjun–Atlee की मेगा फिल्म का पहला टीजर पोस्टर आउट, खतरनाक पंजे ने बढ़ाया सस्पेंस; 8 अप्रैल सुबह 11 बजे बड़ा खुलासा

0 21

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार Allu Arjun की अपकमिंग फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। निर्देशक Atlee Kumar के साथ उनकी नई फिल्म का टीजर पोस्टर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि इस फिल्म में Deepika Padukone भी नजर आने वाली हैं, जिससे प्रोजेक्ट और भी बड़ा बन गया है।

8 अप्रैल को होगा बड़ा धमाका, बर्थडे पर खास तोहफा

8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है और इसी मौके पर मेकर्स फिल्म AA22xA6 का टाइटल पोस्टर जारी करने वाले हैं। फैंस लंबे समय से इस अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे। जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले रिलीज किए गए टीजर पोस्टर ने उत्साह को और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि 8 अप्रैल सुबह 11 बजे फिल्म के टाइटल से पर्दा उठाया जाएगा।

खतरनाक पंजे वाला पोस्टर बना चर्चा का केंद्र

सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के टीजर पोस्टर में एक रहस्यमयी हाथ दिखाई दे रहा है, जिसमें भेड़िये जैसे नुकीले पंजे हैं। यह हाथ अंधेरे बैकग्राउंड को चीरता हुआ नजर आता है, जो फिल्म के हाई-ऑक्टेन और दमदार एक्शन की ओर इशारा करता है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने फैंस को “ब्लास्ट टाइटल पोस्टर” के लिए तैयार रहने का मैसेज भी दिया है।

बड़ी स्टारकास्ट और हाई-लेवल प्रोडक्शन

AA22xA6 को एक बड़े पैमाने पर बनी एक्शन एंटरटेनर बताया जा रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले दीपिका और एटली की जोड़ी फिल्म ‘जवान’ में नजर आ चुकी है, जिसमें Shah Rukh Khan लीड रोल में थे। खबर है कि इस फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स के लिए हॉलीवुड के बड़े एक्सपर्ट्स के साथ काम किया गया है।

डायरेक्टर एटली का ड्रीम प्रोजेक्ट

एटली कुमार ने इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिस पर वह लंबे समय से काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट को तैयार करने में सालों लगे और अब इसे अल्लू अर्जुन जैसे बड़े स्टार के साथ पर्दे पर लाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म की कहानी और प्रस्तुति दर्शकों को भावनात्मक और मनोरंजक अनुभव देगी।

फिलहाल, फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट को लेकर फैंस की नजरें 8 अप्रैल सुबह 11 बजे पर टिकी हैं, जब इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट से जुड़ा बड़ा खुलासा किया जाएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.