लखनऊ के मशहूर नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला का निधन, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने जताया शोक

0 436

लखनऊ: लखनऊ के मशहूर नवाब जाफर मीर अब्दुल्ला का निधन हो गया। विवेकानंद अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। नवाब मीर जाफर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने शोक जताया।

मोहसिन रज़ा ने कहा कि इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलाहे राजेउन जनाब नवाब जाफ़र मीर अब्दुल्लाह साहब का इंतेक़ाल (देहांत) लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में होने की दुःखद ख़बर मिली अल्लाह उनको जन्नत में स्थान दें, और उनके घरवालों वा चाहने वालों को ये ग़म सहने की ताक़त अता करे।

नवाब जाफ़र मीर अब्दुल्लाह जी लखनऊ के जाने माने और अमन पसंद व्यक्ति थे, वे बड़े व्यावहारिक और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे,उन्होंने अपनी ज़िंदगी में समाजसेवा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य किए, लखनऊ की तहज़ीब उनकी शख्सियत में झलकती थी वे सदा हमारे दिलों में एक अच्छे इंसान बन कर ज़िंदा रहेगें।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.