पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला बने हिमाचल के नए राज्यपाल

0 113

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 13 राज्यों के राज्यपाल, उपराज्यपालों का फेरबदल किया है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल की तैनाती हुई है। अब शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश में नए राज्यपाल होंगे। वे वह राजेंद्र आर्लेकर का स्थान लेंगे। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से की तरफ से उनकी तैनाती के आदेश जारी हुए हैं। शिव प्रताप शुक्ला 2014-19 तक रही मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं।

छात्र संगठन एबीवीपी से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाले शिव प्रताप शुक्ल का जन्म 1 अप्रैल, 1952 को हुआ था। वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। चार बार विधायक रह चुके शिव प्रताप शुक्ल वर्तमान में राज्यसभा के सांसद हैं। 1989, 1991, 1993 और 1996 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में उन्होंने जीत दर्ज की थी। विधायक रहने के दौरान वो उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 1996-98 तक रही भाजपा-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन सरकार में वो जेल मंत्री रहे जबकि 1998-2002 के दौरान वो राजनाथ सिंह सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रहे। वह राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वह भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते हैं। आरएसएस के स्वयंसेवक और उनकी विचारधारा के पोषक होने के नाते भाजपा संगठन में उनकी गहरी पकड़ रही है।

गौरतलब है कि हिमाचल के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आरलेकर आजकल गोवा में हैं, क्योंकि उनके बेटे की शादी थी। हाल ही में इस शादी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी गोवा गए थे। राज्यपाल के पद पर नई नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने शिव प्रताप शुक्ला को गवर्नर बनाए जाने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.