यूट्यूब की पूर्व सीईओ सुजैन वोज्स्की का 56 वर्ष की आयु में निधन

0 265

नई दिल्‍ली। ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म (Online video sharing platform) यूट्यूब (YouTube.) की पूर्व मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुजैन वोज्स्की (Suzanne Wojcicki.) का शनिवार सुबह निधन हो गया। वो पिछले दो साल से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थीं। उनकी उम्र महज 56 साल था। उनके पति डेनिस ट्रोपर ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुजैन वोज्स्की गूगल के इतिहास में केंद्र में थीं। यह वही महिला हैं, जिन्होंने गूगल के फाउंडर्स को ऑफिस खोलने के लिए अपने घर का हिस्सा किराए पर दे दिया था। उन्‍होंने लगभग 10 साल के कार्यकाल में यूट्यूब को सिंगल बिगेस्ट वीडियो प्लेटफॉर्म बनाकर दिखाया।

सुंदर पिचाई ने अपने पोस्‍ट में लिखा है कि कैंसर से पीड़ित दो साल के बाद मैं अपनी प्रिय मित्र सुजैन वोज्स्की को खोकर अविश्वसनीय रूप से दुखी हूं। वह गूगल के इतिहास में किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह ही महत्वपूर्ण हैं, उसके बिना दुनिया की कल्पना करना कठिन है। वह एक अविश्वसनीय व्यक्ति, नेता और मित्र थीं, जिनका दुनिया पर जबरदस्त प्रभाव था। मैं उन अनगिनत Googlers में से एक हूं, जो उन्हें जानने के बाद बेहतर महसूस कर रहे हैं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।

उल्‍लेखनीय है कि यूट्यूब एक अमेरिकी ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका स्वामित्व गूगल के पास है। गूगल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। ये कंपनी इंटरनेट पर आधारित कई सेवाएं और उत्पाद को बनाता तथा विकसित करता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.