कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग, जानें वजह

0 82

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ये फ्लाइट काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी। कोलकाता हवाई अड्डे पर तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को दाहिने इंजन में संभावित आग की खबर दी थी। ये फ्लाइट दोपहर 2:49 बजे कोलकाता एनएससीबीआई एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसमें 236 यात्री सवार थे।

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट डारेक्टर ने कहा कि विमान इस वक्त कोलकाता एयरपोर्ट पर है। उसका निरीक्षण जारी है। बताया जा रहा है कि तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में चिंगारी दिखने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 काठमांडू से इस्तांबुल के लिए रवाना हुई थी। तभी पायलट ने कोलकाता के आसमान में इंजन में चिंगारी देखी। फिर पायलट ने तुरंत कोलकाता एटीसी से संपर्क किया और हरी झंडी मिलने पर फ्लाइट ने आपातकालीन लैंडिंग की। फिलहाल विमान की मरम्मत चल रही है और यात्री इंतजार कर रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.