G20 Summit: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने राजघाट पहुंचे जी20 नेता, PM मोदी ने की आगवानी

0 444

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह राजघाट पर G20 नेताओं की अगवानी की, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा सबसे पहले राजघाट पहुंचने वालों में शामिल थीं। पीएम मोदी ने G20 नेताओं को ‘अंगरखा’ पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान, पृष्ठभूमि में ‘बापू कुटी’ का चित्र दिखाई दिया। महाराष्ट्र में वर्धा के पास सेवाग्राम आश्रम में स्थित ‘बापू कुटी’ 1936 से लेकर 1948 में महात्मा गांधी की मृत्यु तक उनका निवास स्थान था। प्रधानमंत्री जी20 नेताओं को ‘बापू कुटी’ के महत्व के बारे में समझाते नजर आए। महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जी20 नेता ‘लीडर्स लाउंज’ में ‘शांति दीवार’ पर हस्ताक्षर भी किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को शिखर सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ में G20 मेहमानों के लिए एक भव्य डिनर का आयोजन किया, जिसमें मोटे अनाज से बने व्यंजन और कश्मीरी कहवा परोसे गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात्रिभोज शुरू होने से पहले एक मंच पर अतिथियों का स्वागत किया, जिसकी पृष्ठभूमि में बिहार के नालंदा महाविहार (नालंदा विश्वविद्यालय) की तस्वीर लगी हुई थी, साथ ही भारत की अध्यक्षता में जी20 का विषय- ‘वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ को दर्शाया गया था। जी20 शिखर सम्मेलन शनिवार को भारत मंडपम में शुरू हुआ और यह रविवार को संपन्न होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.