GATE 2026 Result जारी: IIT रुड़की ने घोषित किए नतीजे, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

0 20

नई दिल्ली: अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2026) का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। आईआईटी रुड़की ने आज 19 मार्च 2026 को गेट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से वेबसाइट पर साइन इन करना होगा, जिसके बाद उनका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा।

स्कोरकार्ड में मिलेगी ये अहम जानकारी

GATE 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा की तिथि, श्रेणी, GATE स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR) सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे। यह स्कोरकार्ड आगे की प्रवेश प्रक्रिया में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

फरवरी में हुई थी परीक्षा

आईआईटी रुड़की द्वारा इस वर्ष गेट परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज कर सबमिट करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए अहम परीक्षा

गेट परीक्षा हर वर्ष आयोजित की जाती है और इसके जरिए देश के प्रमुख संस्थानों में एमटेक, एमई और पीएचडी जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश मिलता है। प्रवेश पूरी तरह से उम्मीदवार की रैंक और स्कोर के आधार पर दिया जाता है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.