ई-लॉटरी से आवंटित हुईं मॉडल शॉप की दो दुकानें, गौतमबुद्धनगर को मिलेगा करीब 2.4 करोड़ रुपये का राजस्व

0 12

गौतमबुद्धनगर: आबकारी नीति 2026-27 के तहत मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई-लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस दौरान मॉडल शॉप की दो दुकानों का ऑनलाइन आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया, जिसका लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से भी दिखाया गया।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि ई-लॉटरी के माध्यम से मॉडल शॉप की दो दुकानों का आवंटन किया गया। इन दुकानों के व्यवस्थापन से जनपद को लगभग 2.4 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

6 आवेदनों के जरिए मिला 6 लाख रुपये का राजस्व

आबकारी विभाग के अनुसार दोनों दुकानों के लिए कुल छह आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से ही लगभग छह लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पारदर्शी प्रक्रिया में हुआ ऑनलाइन आवंटन

ई-लॉटरी की पूरी प्रक्रिया आबकारी नीति 2026-27 के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराई गई। ऑनलाइन आवंटन को पारदर्शी बनाने के लिए इसका लाइव प्रदर्शन एलईडी स्क्रीन पर किया गया, जिससे उपस्थित लोग पूरी प्रक्रिया को देख सके।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान नामित सहायक आबकारी आयुक्त मोहन मीकिंग, पुलिस विभाग के नामित अधिकारी तथा आबकारी विभाग के सभी निरीक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न हुई।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.