नीतीश सरकार पर स्कूलों में हिंदू त्योहारों की छुट्टी खत्म करने का आरोप लगाते हुए बरसे गिरिराज सिंह

0 284

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की नीतीश सरकार पर स्कूलों में शिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे महापर्व सहित हिंदू त्योहारों पर छुट्टी खत्म करने का आरोप लगाते हुए नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि एक बार फिर से नीतीश सरकार ने तीसरी बार तुगलकी फरमान जारी कर हिंदू त्योहारों पर स्कूलों में छुट्टियां खत्म कर दी है। शिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे महापर्वों की छुट्टियों को काट दिया गया है और ईद-बकरीद की छुट्टी बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश सरकार बिहार में इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही है और इसी कारण से अररिया, पूर्णिया और कटिहार जैसी जगहों पर शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी हो रही है और अब तो लगता है कि नीतीश सरकार पूरे बिहार में शुक्रवार को ही स्कूलों की छुट्टी करने की योजना बना रही है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं के त्योहारों की जिन छुट्टियों को काटा गया है अगर बिहार सरकार ने उन्हें फिर से बहाल नहीं किया तो इसका खामियाजा नीतीश कुमार को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा और भविष्य में नीतीश कुमार को मोहम्मद नीतीश और लालू यादव को मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ बिहार। नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिंदु त्योहारों में छुट्टी की ख़त्म।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.