नई दिल्ली : गोलमाल फैमिली के फैंस के लिए बड़ी खबर आ चुकी है! बॉलीवुड सबसे पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल का पांचवा पार्ट नी Golmaal 5 अब एक नए सिरे से सुर्खियों में है। इस बार फिल्म में अनोखा ट्विस्ट देखने को मिलेगा क्योंकि सुपरस्टार क्षय कुमार मुख्य विलन के रूप में शामिल किया गया है, जो अजय देवगन र उनकी टीम के खिलाफ स्क्रीन पर दो-दो हाथ करने वाले हैं।
यह खबर मनोरंजन जगत में इसलिए खास है क्योंकि गोलमाल सीरीज हमेशा से ही हल्की-फुल्की कॉमेडी और परिवार-फ्रेंडली मनोरंजन के लिए जानी जाती रही है। लेकिन इस बार रोहित शेट्टी और क्रू इस फ्रेंचाइजी को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार का विलन कैरेक्टर फिल्म को और अधिक रोमांचक और बड़ा बना देगा।
फिल्म में अजय देवगन अपनी आइकॉनिक गोलमाल टीम के साथ लौट रहे हैं, जिसमें अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े जैसे चहेते कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर भी फिल्म में नजर आएंगे। शरमन जोशी के वापस आने की अफवाहें भी हैं, जबकि करीना कपूर खान की भागीदारी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
रिपोर्टों के अनुसार, अक्षय कुमार की यह एंट्री सिर्फ कैमियो नहीं है बल्कि वह मुख्य खलनायक के रूप में फिल्म में ठोस भूमिका निभाएंगे। यह पहली बार है जब गोलमाल फ्रेंचाइजी में किसी बड़े स्टार को विलन के रूप में शामिल किया जा रहा है। इससे फिल्म की कहानियों में एक नया डायनामिक देखने को मिलेगा और ऐसा लग रहा है कि इस बार फिल्म सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि एंटरटेनिंग ड्रामा और टकराव भी फैंस को देखने को मिलेगा।
अक्षय की भागीदारी खुद में खबर है क्योंकि उन्होंने पहले कई हिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी जैसे हेरा फेरी, हाउसफुल और वेलकम में बेहतरीन काम किया है। इसलिए उनकी गोलमाल 5 में एंट्री को दर्शक एक नई एक्साइटिंग चेंज की तरह देख रहे हैं।
शूटिंग और रिलीज़ प्लान
फिल्म की शूटिंग फरवरी 2026 के आख़िर में मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू होने की उम्मीद है और मेकर्स इसे 2027 के शुरूआती महीनों में थिएटर में रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं।