Good Friday 2022:गुड फ्राइडे के दिन क्यों मनाया जाता है शोक? फिर 2 दिन बाद ही क्यों मनाते हैं खुशियां?

0 623

Good Friday 2022 : गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है। इसे ईस्टर संडे से पहले 20 मार्च और 23 अप्रैल के बीच शुक्रवार को भी मनाया जाता है। गुड फ्राइडे की हर साल तारीख बदलती रहती है इस साल 2022 में गुड फ्राइडे 15 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है।
गुड फ्राइडे को ‘होली फ्राइडे’ या ‘ग्रेट फ्राइडे’ के नाम से भी जाना जाता है। अलग-अलग देशों में इस त्यौहार को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को बधाई या शुभकामनाएं नहीं देते, बल्कि शोक मनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था।

यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि जिस दिन उनको फांसी पर चढ़ाया गया और उनकी मृत्यु हो गई वह दिन शुक्रवार था।

Also Watch :- Inflation News : Lemon Inflation | Lemon Price Hike | गर्मी में नींबू की कीमत ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस दिन को गुड क्यों कहा जाता है?

लोगों को विश्वास है कि यीशु ने मानव जाति के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने पूरी दुनिया के पापों के लिए अंतिम बलिदान दिया एक बुरा दिन होने के बावजूद इस दिन ने मानव जाति का कल्याण किया। क्योंकि इसके बाद यीशु फिर जीवित होकर 2 दिन बाद यानी रविवार को वापस जीवन में लौट आए। इसी कारण इस दिन को गुड़ कहा गया और अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक माना गया।

Also Read:-तो इस वजह से नहीं होगा रणबीर और आलिया का रिसेप्शन, जानिए असल वजह
रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.