IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई के लिए खुशखबरी, टी20 रैंकिंग में चमके खिलाड़ी

0 16

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू होने से पहले कई टीमों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है। इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक बड़ी सकारात्मक खबर सामने आई है। टी20 विश्व कप के बाद जारी हुई ताजा टी20 रैंकिंग में इन टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी छलांग लगाई है, जिससे फ्रेंचाइजी के खेमे में उत्साह बढ़ गया है।

28 मार्च से शुरू हो सकता है आईपीएल का नया सीजन

टी20 विश्व कप 2026 के बाद फिलहाल भारतीय टीम के खिलाड़ी आराम पर हैं और जल्द ही अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के कैंप से जुड़ने वाले हैं। माना जा रहा है कि आईपीएल का अगला सीजन 28 मार्च से शुरू हो सकता है और इसका फाइनल मुकाबला 30 मई तक खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय टीम का कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला प्रस्तावित नहीं है, जिससे अधिकांश खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट में उपलब्ध रहेंगे।

अभिषेक शर्मा का टी20 रैंकिंग में दबदबा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन भी अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वह लंबे समय से टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। टी20 विश्व कप में उनका प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा, इसके बावजूद वह शीर्ष स्थान पर कायम हैं। अब आईपीएल 2026 में उनसे एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद की जा रही है और टीम को उनके प्रदर्शन से बड़ी उम्मीदें हैं।

ईशान किशन ने भी लगाई बड़ी छलांग

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक और अच्छी खबर ईशान किशन को लेकर आई है। कुछ समय पहले तक वह भारतीय टीम से बाहर थे, लेकिन वापसी के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इसी का असर टी20 रैंकिंग में भी दिखाई दिया है, जहां वह दूसरे स्थान तक पहुंचने में सफल रहे हैं।

उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल के आगामी सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं। उनके मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टीम को उनसे अहम योगदान की उम्मीद है।

संजू सैमसन की रैंकिंग में बड़ी छलांग

चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए भी इस बार एक सकारात्मक खबर सामने आई है। संजू सैमसन इस सीजन पहली बार चेन्नई की टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले वह राजस्थान की टीम की कप्तानी कर रहे थे और अब ट्रेड के जरिए चेन्नई के साथ जुड़ गए हैं।

टी20 रैंकिंग में भी संजू सैमसन ने बड़ा उछाल दर्ज किया है। एक मार्च को जारी रैंकिंग में वह 65वें स्थान पर थे, लेकिन 11 मार्च तक उन्होंने लंबी छलांग लगाते हुए 22वां स्थान हासिल कर लिया। यानी करीब दस दिनों में उन्होंने 43 स्थानों की बढ़त दर्ज की। टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी तीन मुकाबलों में उनकी शानदार बल्लेबाजी का असर रैंकिंग में साफ दिखाई दिया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.