Good News: 10 रुपये तक घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान

0 325

नई दिल्ली: लगातार बढ़ती महंगाई में आम आदमी को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। सरकारी ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार ऑयल कंपनियों का मुनाफा दिसंबर 2023 तिमाही में 75000 करोड़ रुपये पहुंच सकता है और इसी को देखते हुए कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपये तक घटा सकती हैं।

सरकारी फ्यूल रिटेलर्स ने अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अब कंपनियों ने प्राइसिंग रिव्यू का संकेत दिया है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) को 10 रुपये प्रति लीटर का प्रॉफिट मार्जिन हो सकता है, जो कि अब ग्राहकों को दिया जा सकता है।

एक सूत्र ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर हायर मार्केटिंग मार्जिन के कारण 3 ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को वित्त वर्ष 2023-24 की पहली और दूसरी तिमाही में तगड़ा मुनाफा हुआ है और यह ट्रेंड तीसरी तिमाही में भी देखने को मिल सकता है। इस वजह से कंपनियां इस महीने के आखिर तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 से 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने पर विचार कर सकती हैं।’

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.