खुशखबरी: अगले 5 दिनों में इन राज्यों में शुरू होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

0 582

नई दिल्ली: दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत भीषण गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत के राज्यों को इन दिनों मानसून का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूर्वी गोवा, कोंकण के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक कुछ राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

आईएमडी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अगले दो दिनों तक बिहार और झारखंड में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने ट्वीट कर बताया है कि मानसून मुंबई में प्रवेश कर चुका है। मुंबई के कुछ हिस्सों में आज बारिश हुई है। मुंबई में मानसून की शुरुआत के बाद अब लोग दिल्ली में बारिश का इंतजार कर रहे हैं. आईएमडी के अनुसार, मानसून अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में 14 जून तक गरज के साथ छींटे पड़ते रहेंगे। आज मुंबई में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। जहां एक तरफ कई राज्यों में बारिश की संभावना है, वहीं अगले 2 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और इससे सटे पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.