इस राज्य में छात्राओं को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, सरकार ने की घोषणा

0 318

नई दिल्ली: हरियाणा में छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा मिलेगी यानी की उन्हें पढ़ाई के लिए किसी प्रकार के फीस का भुगतान नहीं करना होगा. हरियाणा सरकार ने 1,80,000 रुपए से कम पारिवारिक आय वाली छात्राओं को मुफ्त कॉलेज शिक्षा की देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी घोषणा करते हुए यह भी कहा कि जिन छात्राओं की पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपये के बीच है. उनकी कॉलेज शिक्षा के लिए आधी फीस सरकार देगी.

सरकार ने कहा कि यह निजी और सरकारी कॉलेजों में पढ़ाई करने वाली सभी महिला छात्रों पर लागू होगा. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज मैं हरियाणा के उन परिवारों की बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा करता हूं, जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपए तक है. यह घोषणा सभी निजी और सरकारी कॉलेजों पर लागू होगी और जो भी फीस होगी वह सरकार द्वारा वहन की जाएगी.

इसके साथ ही 1,80,000 रुपए से 3,00,000 रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की बेटियों को कॉलेज शिक्षा (निजी और सरकारी) की पढ़ाई के लिए केवल आधी फीस ही देनी होगी, जबिक आधी फीस का भुगतान सरकार करेगा.

बता दें कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 2021 में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परिवार पहचान पत्र योजना के तहत उन लोगों के लिए मुफ्त शिक्षा की घोषणा की थी जिनकी सत्यापित पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम थी.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.