जबलपुर में चचेरी बहन के साथ की हैवानियत, बचाने आई दादी तो उनका भी कर दिया ये हाल

0 162

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहां नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। 21 वर्ष के दो सगे भाइयों ने अपनी चचेरी बहन को पहले खूब पीटा फिर बलात्कार किया। नाबालिग की दादी जब उसे बचाने आई तो एक अपराधी ने उनके साथ भी दरिंदगी की। पुलिस ने कहा कि पीड़िता अपने पिता के साथ मुंबई में रहती थी। वो 11 अगस्त को कुछ दिनों के लिए अपने चाचा के यहां आई थी।

पुलिस ने कहा कि भाइयों ने नाबालिग के साथ 13 से 19 अगस्त तक मारपीट तथा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। स्थिति अधिक खराब होने के बाद 19 अगस्त को उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां अगले दिन यानी 20 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया। इस घटना पर जबलपुर के एडिशनल एसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से शिकायत दी गई कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं मारपीट की गई। साथ ही उसकी मां के साथ भी दरिंदगी की गई। तत्पश्चात, 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाया गया। जिसमें बलात्कार की पुष्टी हुई।

वही मृतका के पिता ने पुलिस को कहा कि उसकी बेटी ने उपचार के चलते अपनी आपबीती बताई थी। बाद में पुलिस ने मृतका की दादी के बयान दर्ज किए तो पूरी वारदात सामने आई। पुलिस ने दोनों अपराधियों के खिलाफ POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज कर एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा फरार है, उसकी खोजबीन की जा रही है। पुलिस उस चिकित्सालय के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है जहां पीड़िता को एडमिट कराया गया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.