ग्रेटर नोएडा : कई दिनों से लापता 9 बच्चों के पिता अफलातून का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

0 582

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली इलाके में 45 साल के व्यक्ति की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह बीते 2 दिनों से लापता था। शव पेड़ की लकड़ियों से ढका हुआ मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अफलातून के 9 बच्चे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को थाना रबूपुरा क्षेत्रांतर्गत अफलातून पुत्र दीन मोहम्मद उम्र करीब 45 वर्ष निवासी नगला जाहनू, थाना जेवर का शव बीरपुर, थाना रबुपुरा क्षेत्र के जंगल में मिला है। शव 3-4 दिन पुराना लग रहा है। मौके पर फिल्ड यूनिट को बुलाया गया है। पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

अफलातून मूल रूप से जेवर का रहने वाला था। उसकी बीवी ने पुलिस को बताया है कि उसके पति 2 दिनों से घर से गायब थे। जांच में यह भी पता चला है अफलातून शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब पीकर घर से गायब रहता था। वह मजदूरी करके परिवार का पालन करता था। पुलिस ने बताया कि अफलातून के 9 बच्चे हैं – 3 लड़कियां और 5 लड़के। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। मौत की वजह की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिल पाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.